Monday, 10 August 2026

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन




जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित हुई रैली
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

सिरोही, 10 अगस्त। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को अहिंसा सर्किल से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक तिरंगा रैली का आयोजन हुआ।
तिरंगा रैली का नेतृत्व जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने किया। रैली में जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं आमजन ने सहभागिता की। रैली की शुरुआत अहिंसा सर्किल से हुई इसके पश्चात पैलेस रोड, सरजावाव दरवाजा, बस स्टैंड, राजमाता धर्मशाला होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। देश भक्ति गीतों के साथ हाथों में तिरंगा लिए बाइक रैली ने पूरे शहर को देश भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
    हम एक साथ हैं की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सभी के उत्साह पर खुशी जताते हुए राष्ट्र के सबसे बड़े पर्व 15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस से पूर्व दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लहराने, सदैव देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहने और आगामी दिनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।
इस दौरान डीएफओ अजीत उचोई, एएसपी किशोर सिंह चौहान, एसडीएम हरिसिंह देवल, सीओ मुकेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई सहित अन्य उपस्थित थे।

Sunday, 9 August 2026

रामझरोखा से शहीद स्मारक तक गूंजा भारत माता के जयकारों से शहर।

 भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य वाहन रैली।


रामझरोखा से शहीद स्मारक तक गूंजा भारत माता के जयकारों से शहर।





रमेश सुथार सिरोही

 भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को सिरोही शहर में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री खत्री ने बताया कि रामझरोखा से प्रारंभ हुई विशाल वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए संकल्प लिया। रैली में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी की मौजूदगी रही, जबकि तिरंगा यात्रा अभियान के जिला संयोजक गणपतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।


कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल कर लोगों को गुमराह करने का काम किया : देवासी

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, एकता एवं अखंडता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल कर लोगों को गुमराह करने का काम किया था आने वाले समय मे उनके सवालों का उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो चश्मा पहना है उतार कर देखे ढाई साल में 1500 करोड़ रुपए सिरोही विधानसभा सभा मे विकास कार्यो के लिए लाए है उनको अपने चश्मे का नम्बर बदलना चाहिए।

राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घर पर झंडा लगाने का कार्यक्रम नहीं है, यह देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर घर पर तिरंगा लहराए और हर दिल में भारत के प्रति गर्व की भावना जागृत हो।


तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना : भंड़ारी

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि  तिरंगा यात्रा को देश के स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बलिदान को याद करना है यह तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सेवा का अवसर है  भाजपा की राष्ट्रनिष्ठ भावना को जन-जन तक पहुंचाएगा।


तीन रंग हमें त्याग, शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं : राठौड़

जिला महामंत्री एवं तिरंगा यात्रा जिला संयोजक गणपतसिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में राष्ट्र के प्रति अपने गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना को मजबूत करने के लिए एकत्रित हुए हैं तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। इसके तीन रंग हमें त्याग, शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं, जबकि अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ने और कर्म करते रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विशाल हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में मातृशक्ति, कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका रही। साथ ही तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक, सहसंयोजक व व्यवस्था प्रभारी का आभार जताया।


जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि हमारे तिरंगे की आन-बान-शान के लिए देश के असंख्य वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हमारा कर्तव्य है कि हम उनके बलिदान को याद रखें और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को और मजबूत करें।

इस हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश सदस्य नारायण देवासी,  प्रधान हसमुख मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, छगन घांची, हेमलता पुरोहित, विशनसिंह देवड़ा, मगनदान चारण, दिलीप सिंह मांडणी, चिराग रावल, कांतिलाल पुरोहित, हिरेन्द्रपाल सिंह, प्रताप परमार, हार्दिक देवासी, संतोष गहलोत, रतन गरासिया, मनीष लखारा, तिरंगा यात्रा सिरोही विधानसभा के संयोजक विक्रमसिंह इंदा, वरिष्ठ नेता बाबू सगरवंसी,   बाबूसिंह माकरोडा, कुलदीपसिंह देवड़ा, प्रकाश पटेल, कैलाश मेघवाल, प्रवीण राठौड़, मगन मीणा, गीता पुरोहित,  गोपाल माली, राजेन्द्रसिंह चौहान, अजय भट्ट, महेंद्र माली, गोविंद सैनी, भंवर माली गोविंद माली, छगन घांची, रामलाल परिहार, सुनील गुप्ता, इंदरसिंह मकवाना, अमृत सुथार, शंकरसिंह परिहार, धनपत सिंह, मंयक मालवीय, भावेश खत्री, विकास रावल, बाबूलाल मीणा, रतन प्रजापत छगन घांची, नरपतदान चारण, जितेंद्र प्रजापत, योगेश दवे, अजय ढाका अजय वाला,  हेमेंद्र सिंह, कल्पेश सोनी, अजितसिंह, शैतानसिंह सहित मातृशक्ति, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Saturday, 8 August 2026

समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा सिरोही शहर पहुंचने पर भव्य स्वागत।

समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा सिरोही शहर पहुंचने पर भव्य स्वागत।


 संत रविदास महाराज (रैदास) मार्ग का लोकार्पण किया।


समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध करते हुए समता, सेवा और भाईचारे का जो संदेश दिया : राज्यमंत्री देवासी




सिरोही ।संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ तहत कलश यात्रा रथ का सिरोही शहर में तीनबत्ती चौराहा, झुपाघाट, पैलेस रोड, ईदगाह रोड सहित कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 

राजस्थान प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी, जिला सहप्रभारी श्रवण बंजारा, जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, जिलाप्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हसमुख मेघवाल, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आमजन ने माला पहनाकर पूजार्चना की। साथ ही ईदगाह रोड (कब्रिस्तान) का नाम बदलकर संत रविदास (रैदास) मार्ग का लोकार्पण किया।


राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने संपूर्ण जीवन और अपनी ओजस्वी वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध करते हुए समता, सेवा और भाईचारे का जो संदेश दिया, वह आज के समय में भी हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत है।


राजस्थान प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि मेरा सौभाग्य है आज संत रविदास महाराज की कलश यात्रा में सरीक होने का मौका मिला। संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। 


जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान दिलाने का कार्य किया। उनके विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। 


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि यह यात्रा मंडल के प्रत्येक शहर और गांव तक पहुंचेगी और संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव तथा मानवता के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। 

मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल ने किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल, दीपेंद्रसिंह, अरुण ओझा, नगर महामंत्री प्रकाश पटेल, कैलाश मेघवाल, मगन मीणा, प्रवीण  राठौड़, राजेन्द्र चौहान, रामलाल परिहार, अनिल प्रजापत, शंकर सिंह परिहार, पूजा भायल, मणि देवी, दमयंती डाबी, गोविंद सैनी, ललित प्रजापत, गोविंद माली, हिम्मत छिपा, रामेश्वर कंसारा, शिवलाल जीनगर, माणकचंद सोनी, महेंद्र खंडेलवाल, तेजराज पुरोहित, इंदरसिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।

भाजपा की तिरंगा यात्रा 9 अगस्त को, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

 भाजपा की तिरंगा यात्रा 9 अगस्त को, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित


रामझरोखा से शहीद स्मारक तक गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश




रमेश सुथार सिरोही

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी एवं जिला महामंत्री तथा तिरंगा यात्रा जिला संयोजक गणपतसिंह राठौड़ मौजूद रहे।

बैठक में तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि 9 अगस्त रविवार को सुबह 9 बजे रामझरोखा परिसर में आमसभा आयोजित होगी। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा रैली के रूप में रामझरोखा परिसर से प्रारंभ होकर आम्बेडकर सर्कल, भाटकड़ा कोर्ट, संपूर्णानंद कॉलोनी, नगर परिषद, सरजावाव दरवाजा, बग्गीखाना एवं पैलेस रोड होते हुए शहीद स्मारक पहुंचेगी।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, एकता एवं अखंडता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यात्रा को व्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।

जिला महामंत्री एवं तिरंगा यात्रा जिला संयोजक गणपतसिंह राठौड़ ने बताया कि यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आमसभा एवं रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन की भागीदारी रहेगी। उन्होंने सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधान हंसमुख मेघवाल, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, तिरंगा यात्रा सिरोही विधानसभा के संयोजक विक्रमसिंह इंदा, जितु गर्ग, प्रवक्ता व यात्रा व्यवथा प्रभारी लोकेश खंडेलवाल, गोपाल माली, वरिष्ठ नेता बाबू सगरवंसी, जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, अरुण ओझा, बाबूसिंह माकरोडा, कुलदीपसिंह देवड़ा, प्रकाश पटेल, कैलाश मेघवाल, प्रवीण राठौड़, मगन मीणा, गीता पुरोहित,  राजेन्द्रसिंह चौहान, अजय भट्ट, रमजान खान, महेंद्र माली, गोविंद सैनी, भंवर माली गोविंद माली, छगन घांची, रामलाल परिहार, सुनील गुप्ता, इंदरसिंह मकवाना, अमृत सुथार, शंकरसिंह परिहार, धनपत सिंह, मंयक मालवीय, भावेश खत्री, विकास रावल, बाबूलाल मीणा, रतन प्रजापत सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Friday, 3 April 2026

वराडा में हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाई, जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

 वराडा में हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाई, जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा








रमेश सुथार वराडा

वराडा क्षेत्र में हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। वराडा गांव में इस अवसर पर भव्य आयोजन हुए। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग एवं मंडप सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की गई।

प्रातःकाल महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गांव की मुख्य गलियों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के समापन पर प्रसादी का वितरण किया गया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने केसरिया साफा पहनकर ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए और ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए आगे बढ़े। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। बस स्टैंड पर जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

मंदिर परिसर के बाहर विभिन्न दुकानों के साथ शीतल पेयजल एवं आइसक्रीम की लारियों पर बच्चों ने जमकर आनंद लिया।

रात्रि में भव्य भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। भजन कलाकार दिनेश माली एवं ऐशु माली एंड पार्टी (सिरोही) ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन शुरू होते ही पांडाल खचाखच भर गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए।

कार्यक्रम के दौरान झांकी कलाकार तरुण साचोरी ने माताजी एवं हनुमानजी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन अशोक माली ने अपनी सुमधुर आवाज में किया और बीच-बीच में भजनों से माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। हनुमानजी सेवा मंडल सूरत के पदाधिकारी भी भजनों की धुन पर थिरकते नजर आए।

इस आयोजन का संचालन श्री हनुमान जी सेवा मंडल, सूरत के तत्वावधान में किया गया, जिसमें हनुमानजी मंदिर कमेटी एवं समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Friday, 13 March 2026

आबूरोड तहसील के कुई गांव में झोलाछाप नीमहकीम पर कार्रवाई, बिना डिग्री क्लिनिक चलाते पकड़ा; एफआईआर दर्ज, क्लिनिक सीज*

 *आबूरोड तहसील के कुई गांव में झोलाछाप नीमहकीम पर कार्रवाई, बिना डिग्री क्लिनिक चलाते पकड़ा; एफआईआर दर्ज, क्लिनिक सीज*




रमेश सुथार सिरोही


  जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप और नीमहकीमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबूरोड तहसील के कुई ग्राम के मुख्य मार्ग पर संचालित एक क्लिनिक पर संयुक्त टीम ने छापा मारकर झोलाछाप नीमहकीम को बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज करते हुए पकड़ा। मामले में आबूरोड सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।


जानकारी के अनुसार आबूरोड ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौतम मोरारका के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए झोलाछाप नीमहकीम धोलाराम को बिना किसी वैध चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक संचालित करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान वह मरीजों का इलाज करते पाया गया, लेकिन उसके पास किसी प्रकार की मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री या पंजीयन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।


कार्रवाई के दौरान टीम ने क्लिनिक की तलाशी ली, जहां से दवाइयां, इंजेक्शन तथा विभिन्न प्रकार के चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए गए। मौके पर ही इन दवाइयों और उपकरणों को जब्त कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। साथ ही क्लिनिक पर नोटिस चस्पा कर उसे सीज कर दिया गया।


इस कार्रवाई में बीसीएमओ डॉ. गौतम मोरारका, पीएचसी देलदर प्रभारी डॉ. सलीम खान, तहसीलदार पन्नालाल, औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्र राठौड़ तथा आबूरोड सदर थाना अधिकारी के प्रतिनिधि भवानी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि झोलाछाप और नीमहकीम मरीजों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ करते हैं, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


उन्होंने बताया कि आबूरोड क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में बिना लाइसेंस क्लिनिक संचालित करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है और क्लिनिक को सीज कर दिया गया है। आगे भी जिले में ऐसे अवैध क्लिनिकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Wednesday, 11 March 2026

रेवदर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, झोलाछाप नीम हकीम गिरफ्तार, दो अवैध क्लिनिक सीज

 रेवदर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, झोलाछाप नीम हकीम गिरफ्तार, दो अवैध क्लिनिक सीज



रमेश सुथार सिरोही

रेवदर क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप नीम हकीमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) रेवदर डॉ. एस. एस. भाटी के नेतृत्व में मगरीवाड़ा गांव में दबिश देकर दो स्थानों पर चल रहे अवैध क्लिनिक/हॉस्पिटल पर कार्रवाई की गई।


जानकारी के अनुसार मगरीवाड़ा गांव में बाबूप्रशाद धर नाम का व्यक्ति पिछले करीब 27 वर्षों से बिना किसी वैध डिग्री और अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिक की जांच की, जहां चिकित्सा कार्य से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने क्लिनिक को सीज कर दिया तथा आरोपी बाबूप्रशाद धर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे मंडार थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


कार्रवाई के दौरान टीम को मगरीवाड़ा में ही एक अन्य स्थान पर भी अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि यह हॉस्पिटल पाकिस्तानी विस्थापित नीम हकीम लक्ष्मण दास माली द्वारा चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही लक्ष्मण दास माली मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने उसके अवैध हॉस्पिटल को सीज कर दिया तथा आगे की कार्रवाई के लिए मंडार पुलिस को सूचना दी गई है।


कार्रवाई का नेतृत्व BCMO रेवदर डॉ. एस. एस. भाटी ने किया। टीम में डॉ. तेजाराम, औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्र राठौड़, स्थानीय पटवारी, नर्सिंग स्टाफ तथा पुलिस कर्मी शामिल रहे।


इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में जिला कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार झोलाछाप और अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की कार्यवाही संपर्क पर की गई शिकायत के क्रम में एडीएम डॉ राजेश गोयल सर के निर्देशानुसार  डीसीओ नरेंद्र राठौर तुरंत रेवदर पहुंचे जहाँ ब्लॉक स्तरीय टीम पहले से तैयार थी जहाँ सबने मिलकर कार्यवाही को अंजाम दिया । डॉ खराडी ने बताया कि बिना योग्यता और अनुमति के इलाज करना कानूनन अपराध है और इससे मरीजों के जीवन को खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


उन्होंने आमजन से अपील की कि वे केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही उपचार लें तथा किसी भी अवैध क्लिनिक या झोलाछाप चिकित्सक की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

प्रशिक्षण किसी भी संगठन की आत्मा होती है : श्रवणसिंह बगड़ी

 प्रशिक्षण किसी भी संगठन की आत्मा होती है : श्रवणसिंह बगड़ी


पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित, बताया आगामी दिनों में मण्डल व जिलास्तर के प्रशिक्षण वर्ग होंगे 






रमेश सुथार सिरोही


 प्रदेश में शुरू हो रहे भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की विस्तृत कार्य योजना को लेकर जिला कार्यशाला में आए पार्टी के जिले के कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी ने कहा कि आगामी दिनों में मंडल व जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जानकर सही तरीके से समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगा।


बुधवार को सिरोही जिले के स्वरूपगंज के बालाजी भवन में आयोजित भाजपा जिला कार्यशाला आयोजन की जानकारी देते हुए लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि जिला कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम गान के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी का जिला भाजपा की ओर से गर्मजोशी पूर्वक स्वागत किया गया।


जिला भाजपा टीम और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर प्रदेश महामंत्री बगड़ी ने बताया कि आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी मंडल व जिला स्तर पर अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ करेंगी। उन्होंने कहा कि जिले में विस्तृत योजना बनाकर प्रशिक्षण महाअभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें और हमारे कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प के साथ पार्टी को अधिक शसक्त बनाने में सक्षम बने। बगड़ी ने कहा कि इस महअभियान के माध्यम से कार्यकर्ता वैचारिक रूप से और अधिक सशक्त होकर प्रदेश व विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेंगे। प्रदेश महामंत्री ने जिले के कार्यकर्ताओं से अभियान से जुड़ने का आवाहन कर कहा कि भाजपा छोटे से पौधे से आज एक वटवृक्ष बना है उसमें विचार, रीति नीति का योगदान महत्वपूर्ण है। कहा कि नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन के बारे में बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा। इस मौके पर बगड़ी ने कार्यकर्ता को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि हम एक मुखी बने और आगे बढ़े तथा जिनको जो जिम्मेदारी है मिली है उस जवाबदेहि को बखूबी निभाएं। 


कार्यालय के प्रारंभ में प्रदेश महामंत्री ने एक-एक कर उपस्थित की समीक्षा के साथ परिचय प्राप्त किया। उन्होंने जिला संगठन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सिरोही जिला संगठनात्मक दृष्टि से उत्साह पूर्वक कार्य कर रहा है। इस पर्व जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने बैठक की कार्य योजना से अवगत करवाया और जिले का प्रतिवेदन व कार्य व प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। भंडारी ने प्रशिक्षण महाअभियान के सात विषयों की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन में नवनियुक्त सदस्यों एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान, श्रीमती पायल परशुरामपुरिया एवं नारायण देवासी के मनोंनयन पर जिले की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। जिला कार्य समिति बैठक को पूर्व सांसद देवजी एम पटेल, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व विधायक जगसीराम कोली आदि ने संबोधित किया और संचालन कार्यक्रम संयोजक महामंत्री नरपतसिंह राणावत व गणपतसिंह राठौड ने किया। 


प्रशिक्षण वर्ग की योजना :


जिले में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के लिए जिला स्तर पर चार सदस्यों की टोली और मंडल स्तर पर तीन कार्यकर्ताओं की टोली का गठन किया गया है। जिला स्तर पर सात प्लस सात वक्ताओं के नाम चयन किए गए हैं। चॉइस घंटे की अवधि का रात्रि प्रवास वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा जिसके लिए समस्त सामग्री प्रदेश द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। 


इनकी रही उपस्थित : 


विधायक समाराम गरासिया, जिला महामंत्री रामलाल रनोरा, प्रधान नितिन बंसल, हंसमुख मेघवाल, प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व उनकी टीम, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तथा अभियान को लेकर नियुक्त किए गए सभी सदस्य जिला कार्य समिति बैठक में मौजूद थे।

पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित, नियमों की दी जानकारी

 पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित, नियमों की दी जानकारी

रमेश सुथार सिरोही



राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को स्वास्थ्य भवन सिरोही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भ्रूण लिंग जांच पर रोक लगाने के लिए संचालित मुखबीर योजना की जानकारी दी गई तथा शिकायत दर्ज कराने के लिए विभाग द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9799997795 के बारे में भी अवगत कराया गया। जिले में संचालित पंजीकृत सोनोग्राफी केंद्रों के संचालकों और चिकित्सकों को अधिनियम के तहत पालन किए जाने वाले नियमों एवं रिकॉर्ड संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक श्रीमती अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना से शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कई मुद्दों का समाधान होता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश की प्रत्येक बेटी को जन्म से 21 वर्ष की आयु तक सात किस्तों में कुल डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना 1 अगस्त 2024 के बाद जन्मी बालिकाओं पर लागू है, जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और उनके विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।

कार्यशाला में डीपीसी पीसीपीएनडीटी श्री देवकिशन छंगाणी, डीपीएम श्री नरेश कुमार टेलर, डॉ. संजय नवल (मा योजना), श्री सुरेश कुमार वरिष्ठ सहायक, श्री प्रेमाराम (डीईओ पीसीपीएनडीटी सेल) सहित अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने उपस्थित सभी को बेटी बचाओ से संबंधित शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया।

Saturday, 7 March 2026

मंडवारिया मे सुथार समाज का सम्मान समारोह। प्रतिभावान छात्र-छात्रा को सम्मानित किया

 







रमेश सुथार सिरोही

सुथार समाज सेवा संस्थान झोरा परगना के तत्वाधान में मंडवारिया में प्रतिभावान छात्र-छात्रा  सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन 2025-26 का आयोजन किया गया, जिसमे  शैक्षिक,राजकीय सेवा मे चयन एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन  किया गया।

समारोह में सन्त सानिध्य श्री श्री 1008 सनातनगिरिजी महाराज व अति विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सिरोही, समाजसेवी हिम्मत सुथार, समस्त भामाशाह और समाज सेवी इसमे उपस्थित रहे। श्री श्री 1008 सनातनगिरिजी महाराज ने समाज के युवाओं को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों को आव्हान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर समाज व देश का नाम रोशन करें और आज के इस युग मे नशा, मोबाइल से दूर रहने के साथ हि बच्चों पर माता पिता ध्यान रखने का भी संदेश दिया,

इसके साथ ही राज्य मंत्रीजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि विश्वकर्मा योजना लाई हुई उसमे सभी उसका फायदा लेने का आव्हान किया व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी महोदय ने कहा कि आप सब विश्वकर्मा भगवान के पुत्र हो आप तो जन्म से ही इंजीनियर हो, सिर्फ मार्ग दर्शन देते हुए होनहार विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते हुए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया साथ मे यह भी कहा कि मे हर समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तैयार रहता हूं ।

संस्थान के अध्यक्ष हेमन्त कुमार सुथार ने प्रतिवेदन प्रकरते हुये करते हुऐ इस कार्यक्रम के उदेश्य पर भाव प्रकट किए । शिक्षा समिति अध्यक्ष उत्तम सुथार ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा पर प्रकाश डाला । सचिव हिम्मत राम, कोषाध्यक्ष जोगाराम ने अपने विचार रखे व मंच संचालन दशरथ सुथार के द्वारा किया गया । इस आयोजन में 125 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार के रूप में मेडल, मोमेन्टो, कॉपी व प्रशस्ति पत्र दिया । इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी मेंबरों व युवा साथियों द्वारा तन मन से सहयोग किया गया कमेटी द्वारा सम्मानित भामाशाओ का साफा, माला व मोमेंटो दे कर बहुमान किया गया

भोजन प्रसाद के लाभार्थी नैनममल व मोहनलाल सुथार पाड़ीव,मंडप डेकोरेशन रमेश कुमार सुथार जावाल,पारितोषिक गीनाराम सुथार जामोतरा,बहुमान के लाभार्थ श्री हजारीमल सुथार भूतगांव, साउंड व लाइट के लाभार्थी रणछोड़ सुथार देलदार,आमंत्रण पत्रिका लाभार्थी भोमाराम सुथार मनोरा साथ हि समाज सभी समाज बंधु व उप प्रधान नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष मंडवारिया कांतिलाल पुरोहित,नगर मीडिया प्रभारी अमृत लाल सुथार भी उपस्थित रहे |

Sunday, 15 February 2026

वराडा में आचार्य कीर्ति प्रभ सूरी जी का भव्य स्वागत, दोनों समाजों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 वराडा में आचार्य कीर्ति प्रभ सूरी जी का भव्य स्वागत, दोनों समाजों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 रमेश सुथार वराडा




वराडा। ग्राम वराडा में आज प्रातःकाल आचार्य कीर्ति प्रभ सूरी (ठाना 3) के मंगल प्रवेश पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। गांव में धार्मिक माहौल के बीच जैन समाज एवं घांची समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मंगल प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ आचार्य श्री का अभिनंदन किया। घांची समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला, क्योंकि आचार्य श्री ने इसी समाज से दीक्षा ग्रहण की है। समाज के लोगों ने दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दोपहर में आयोजित प्रवचन में आचार्य श्री ने धर्म, संयम, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रदीप हरण ने बताया कि आचार्य श्री सायंकाल रायपुरिया के लिए विहार करेंगे तथा रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। इसके बाद वे मांडोली होते हुए जालोर की ओर प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लेकर आयोजन को सफल

Tuesday, 10 February 2026

मंडवारिया में दाता सादुलसिंहजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा

 मंडवारिया में दाता सादुलसिंहजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा

रमेश सुथार सिरोही

दाता सादुलसिंहजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंडवारिया गांव में साधु-संतों के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।





कलश यात्रा के दौरान बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक धार्मिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। झांकियों के कारण आयोजन और भी भव्य बन गया तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि दाता सादुलसिंहजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य आयोजन 11 फरवरी को आयोजित होगा। इसे लेकर गांव में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर एवं परिसर को आकर्षक मंडप एवं भव्य डेकोरेशन से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर द्वारकानगरी जैसा प्रतीत हो रहा है। वहीं गांव में जगह-जगह स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं।

11 फरवरी को विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना एवं ध्वजा रोहण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा प्रसादी ग्रहण की जाएगी।

इसी अवसर पर सिरोही जिले के दौरे पर रहे राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भी कार्यक्रम में शिरकत करने मंडवारिया पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राज्य मंत्री देवासी ने दाता सादुलसिंहजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम में रोवाड़ा से भोपाजी गादीपति सरदार सिंह जी रोवाड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस धार्मिक आयोजन के आयोजक ठा. सा. भवरसिंहजी सुपुत्र रूपसिंहजी देवड़ा, मंडवारिया हैं।

Saturday, 31 January 2026

वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित

 वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित



रमेश सुथार सिरोही


सिरोही जिले के ग्राम वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला 31 जनवरी को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा भगवान महादेव की लिंगाकार को आकर्षक सजावट से सुशोभित किया गया।

मेले का आयोजन लाभार्थी श्रीमान चौहान सदवानसिंहजी दाता  परिवार, वराडा की ओर से किया गया। शनिवार प्रातः विधिविधान से मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई।




शोभायात्रा डीजे व ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। शोभायात्रा में मंगल गीत गाती महिलाओं की टोली तथा डीजे की धुन पर नृत्य करते युवा श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा।



कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Friday, 30 January 2026

भाजपाइयों ने उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी के जन्मदिन पर सेवा व समपर्ण का उदाहरण दिया।


भाजपाइयों ने उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी के जन्मदिन पर सेवा व समपर्ण का उदाहरण दिया।


भाजपाइयों ने उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी के जन्मदिन पर गौमाताओं को गौग्रास व बच्चों को मिष्ठान वितरण किया।




रमेश सुथार सिरोही


राजस्थान की यशस्वी उपमुख्यमंत्री  दियाकुमारी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सिरोही कार्यकर्ताओ द्वारा सेवा और समर्पण की राजनीति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए गौमाताओं को गौग्रास, बच्चों को मिष्ठान वितरण तथा वनवासी बच्चों को गर्म कपड़े वितरित कर यह संदेश दिया कि भाजपा की राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और संस्कार पर आधारित है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी का सार्वजनिक जीवन जनकल्याण, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और अंत्योदय के संकल्प से जुड़ा हुआ है। उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं और संवेदनाओं को पहुँचाने का कार्य कर रही है।

भाजपा कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर सेवा कार्यों के माध्यम से राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभा रहै है।


कार्यक्रम में  जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, माणक सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, हरीश दवे, जबर सिंह चौहान, प्रवीण राठौर, सुनील गुप्ता, भँवर माली, वीरेंद्र एम चौहान, गोविंद माली, शैतानसिंह, अमृत सुथार, गोविंद सैनी, राजेश छिपा, वेदांत गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नागेश्वर बस्ती में हिंदू सम्मेलन को लेकर निकाली गई विराट बाइक रैली

 नागेश्वर बस्ती में हिंदू सम्मेलन को लेकर निकाली गई विराट बाइक रैली

डीजे, जयघोष और भगवा ध्वजों के साथ गूंजा क्षेत्र





रमेश सुथार सिरोही


 देवनगरी सिरोही की नागेश्वर बस्ती स्थित राधिका कॉलोनी के हनुमान मंदिर चौक पर आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन एवं हिंदू समाज महासंगम के जन-जागरण के उद्देश्य से शुक्रवार को बस्ती के मुख्य मार्गों से भव्य दोपहिया वाहन रैली निकाली गई।

डीजे की गूंज, गगनभेदी जयकारों और भगवा ध्वज-पताकाओं से सजी इस बाइक रैली में युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। रैली ने नागेश्वर बस्ती के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए क्षेत्र में धार्मिक चेतना, एकता और उत्साह का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि हिंदू जागरण को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने तथा सामाजिक समरसता व एकता के प्रतीक इस हिंदू सम्मेलन का आयोजन नागेश्वर बस्ती की विभिन्न कॉलोनियों—हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, राधिका प्रथम व द्वितीय, शंकरपुरी कॉलोनी, रूपाली नगर, बजरंग नगर, आदर्श नगर, नेहरू नगर, तुलसी नगर, राज कॉलोनी, क्षेत्रपाल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के सनातनी हिंदू समाज परिवारों द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों में अपार उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

इस अवसर पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से क्षेत्र के समस्त नागरिकों एवं परिवारजनों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समर्थ राष्ट्र निर्माण हेतु हिंदू धर्म एवं संस्कृति का संवर्धन, समरस समाज का निर्माण और सामुदायिक एकता अत्यंत आवश्यक है। इन्हीं उद्देश्यों के तहत सनातन संस्कृति के महान मूल्यों पर विचार-मंथन एवं उन्हें जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन की व्यापक जागरूकता हेतु घर-घर आमंत्रण पत्रक वितरण एवं पीले चावल आमंत्रण अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है।

Thursday, 29 January 2026

जिलेभर में चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान*

 *कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान*


*30 जनवरी से 13 फरवरी तक ग्राम सभाओं व स्कूलों में होंगी व्यापक गतिविधियाँ*


रमेश सुथार सिरोही 


विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक “स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान” का आयोजन जिला कलेक्टर सिरोही के निर्देशन में किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशों के तहत अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के निर्देश दिए गए हैं।




जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता संदेश का पठन किया जाएगा तथा आमजन से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की अपील की जाएगी। साथ ही ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार हेतु माइकिंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रकाशचंद अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं के माध्यम से आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करना, भेदभाव समाप्त करना और प्रभावित व्यक्तियों को सम्मान के साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पंचायतों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।


कलेक्टर के आदेशों की अनुपालना में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) सिरोही द्वारा जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक प्रार्थना सभाओं के दौरान कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार और भेदभाव-मुक्त समाज का संदेश देने के निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी एवं संवादात्मक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है तथा मल्टी ड्रग थेरेपी (MDT) से रोग का पूर्ण उपचार संभव है। यह उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है।


उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी (लेप्रोसी) डॉ. एस.पी. शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियाँ एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। उन्होंने बताया कि MDT एक अत्यंत प्रभावी औषधि है, जिससे रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। उपचार पश्चात विकलांगता की स्थिति में रोगियों के सशक्तिकरण हेतु दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने का भी प्रावधान है।


⸻


कुष्ठ (हैनसेन) रोग के प्रमुख लक्षण


▶️ त्वचा के रंग में परिवर्तन, हल्के या फीके रंग के चकत्ते

▶️ प्रभावित त्वचा में सुन्नपन

▶️ त्वचा का मोटा, खुरदरा या अत्यधिक शुष्क होना

▶️ हाथ-पैरों की मांसपेशियों में कमजोरी

▶️ आँखों से संबंधित समस्याएँ या दृष्टि में कमी


⸻


महत्वपूर्ण संदेश


✔️ कुष्ठ रोग कोई कलंक नहीं, पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है

✔️ समय पर पहचान और MDT उपचार से रोग पूर्णतः ठीक हो सकता है

✔️ उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर निःशुल्क उपलब्ध है

✔️ शीघ्र उपचार से विकलांगता रोकी जा सकती है

नगर के नागेश्वर बस्ती में एक फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन

 नगर के नागेश्वर बस्ती में एक फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन 


तैयारियां जोरों पर, जनजागरण घर घर संपर्क के साथ व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ता, बड़ी बैठक हुई


रमेश सुथार सिरोही


 सकल हिन्दू समाज नागेश्वर बस्ती द्वारा राधिका कॉलोनी में आगामी एक फरवरी रविवार को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारीयो ने जोर पकड़ा है और इसके तहत विभिन्न तैयारियों के तहत घर-घर दस्तक देकर पीले चावल पत्रक आमंत्रण दे रहे हैं इसी प्रकार आयोजन की सफलता के लिए व्यवस्थाओं के तहत एक बड़ी बैठक में विभिन्न जिम्मेदारी तय की गई।




हिन्दू सनातन संस्कृति उसकी गौरवशाली परम्पराओं और उसके नैतिक मूल्यों से जोड़ने के प्रयासों के तहत संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में समग्र हिन्दू समाज में जन जागरण के निमित्त आयोजित देवनगरी सिरोही के नागेश्वर बस्ती जिसमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी, राधिका प्रथम व द्वितीय, शंकरपुरी कॉलोनी, रूपाली नगर, बजरंग नगर, आदर्श नगर, राज कॉलोनी, तुलसी नगर, नेहरू नगर, क्षेत्रपाल नगर समेत आसपास क्षेत्र के समाज परिवारों द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन की तैयारीयों को लेकर बड़ी बैठक का आयोजन गुरुवार देर रात्रि को हुआ। बैठक में बताया गया कि यह आयोजन सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता एवं सदभावना को बढ़ावा देगा। बताया कि इसका उद्देश्य समाज को संगठित करना और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 


तैयारीयों के तहत सम्मेलन स्थल की साफ सफाई, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में जोधपुर प्रांत महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख हरिकिशन काकड़, पाडीव आश्रम के संत 1008 मंगलपुरीजी महाराज सहित विद्वजनों व संतों का सानिध्य रहेगा।


महिला कलश यात्रा व  दोपहिया वाहन रैली निकलेगी -


सम्मेलन के प्रचार प्रसार की कड़ी में आयोजन से पूर्व 30 जनवरी को दोपहर  तीन बजे प्रचार प्रसार के साथ जन जागरण दुपहिया वाहन रैली नागेश्वर बस्ती के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। रैली हनुमानजी मंदिर से प्रारंभ होगी।  इसी प्रकार एक फरवरी को महिलाओं की विशाल कलश यात्रा दोपहर 3 बजे नागेश्वर मंदिर से हनुमानजी मंदिर तक निकाली जाएगी।


कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां -


सम्मेलन की सफलता और अधिकाधिक हिंदू समाज की जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ टोलिया बनाकर कर काम शुरू किया गया है। इसी प्रकार प्रचार प्रसार, अतिथि व संत स्वागत, भोजन प्रसादी, मंच साज सज्जा, रंगोली, टेंट डेकोरेशन,साउंड, सांस्कृतिक प्रोग्राम झांकी, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था सहित आवश्यक कार्यों के लिए बैठक में सर्वसम्मति से अलग-अलग टोली का गठन किया गया।

Monday, 26 January 2026

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने फहराया ध्वज

 जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने फहराया ध्वज

सेवा एवं सुशासन के संकल्प के साथ प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसरः- राज्य मंत्री देवासी







रमेश सुथार सिरोही



 77 वें गणतंत्र दिवस 2026 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को अरविन्द पवेलियन में हर्ष, उमंग और उत्साह के साथ किया गया।

     जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं सुशासन के संकल्प को साकार करते हुए राज्य के लोक प्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

सरकार ने प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए विकासात्मक कार्य करवाएं है। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जिले के  लिए की गई बजट घोषणाओं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी साथ ही सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश के वीर शहीदों को श्रद्धा के साथ नमन किया।

       अतिरिक्त जिला कलक्टर डाॅ. राजेश गोयल ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सामुहिक परेड प्रदर्शन में सीनियर डिविजन एनसीसी राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय प्रथम, अजित विद्या मंदिर (छात्रा) द्वितीय तथा सीनियर डिविजन एनसीसी महिला राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय तृतीय रहे।

सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन में आदर्श विद्या मंदिर प्रथम, सेंट पाॅल स्कूल द्वितीय तथा रा.उ.मा.वि.नवीन भवन तृतीय स्थान पर रहे। झाकियों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की झाकी प्रथम, महिला अधिकारिता विभाग की झाकी द्वितीय तथा जिला परिवहन विभाग की झाकी तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजनान्तर्गत 17 स्कूटियांे का वितरण किया गया।    

कार्यक्रम में सांसद लुम्बाराम चैधरी, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, जिला कलक्टर अल्पा  चैधरी, जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. प्यारेलाल शिवरान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, प्रधान हंसमुख कुमार, गणपतसिंह, विरेन्द्र सिंह चैहान, ताराराम माली, गोविन्द माली, गोपाल माली, महेन्द्र माली, जिला परिषद/नगर परिषद सदस्य गण समेत अन्य जन प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। समारोह में मंच संचालन राजेश बारबर, राकेश पुरोहित व प्रतिभा आर्य द्वारा किया गया।

वंदे मातरम् का गायन किया साथ ही वंदे मातरम् की प्रदर्शनी भी लगाई गई

कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होेने पर उपस्थित सभी ने ’’स्वतंत्रता का मंत्र-वन्देमातरम“ “समृद्धि का मंत्र-आत्म निर्भर भारत“ के भाव के साथ वंदे मातरम् का गायन किया गया वही वंदे मातरम् की प्रदर्शन भी लगाई गई जिसका सभी ने पूर्ण उत्साह से अवलोकन किया एवं वंदे मातरम् से जुडे ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी ली।

कार्यक्रम से पूर्व राज्य मंत्री देवासी, सांसद लुम्बाराम चैधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख कुमार, जिला कलेक्टर अल्पा चैधरी, पुलिस अधीक्षक डाॅ. प्यारेलाल शिवरान सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद किया।

Saturday, 24 January 2026

"बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित "

 "बालिका  दिवस पर कार्यक्रम आयोजित "

रमेश सुथार सिरोही




--मिशन निदेशक एनएचएम जयपुर के दिशा निर्देशानुसार  24 जनवरी 2026 को एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर सिरोही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ.दिनेश खराड़ी के अतिथ्य में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम की थीम *बालिकाओं के सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य (Empowering Girls For a Bright Future)* पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

 डीपीसी पीसीपीएनडीटी  देव किशन छंगाणी, डीपीसी आशा  सी. आर. लोहार,एएनएमटीसी  प्रभारी श्रीमती सुनीता रानी,  प्रेमाराम डीईओ पीसीपीएनडीटी सेल , सुरेश कुमार परमार नर्सिंग ट्यूटर उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

 कार्यक्रम में *बेटियाँ अनमोल है* से सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाली बालिकाओं को  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  सिरोही के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

उसके पश्चात बालिका दिवस के उपलक्ष में *बेटी बचाओ की शपथ* दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा (खाद्य सुरक्षा )विभाग की बड़ी कार्रवाई

 शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा (खाद्य सुरक्षा )विभाग की बड़ी कार्रवाई


60किलो पनीर किया नष्ट 



 रमेश सुथार सिरोही


जिला कलक्टर अल्पा चौधरी के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी के निर्देशानुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में लगातार कार्रवाई जारी है ।डॉ खराड़ी ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान  डॉ टी शुभ मंगला के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जाचने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा दल सिरोही के द्वारा   शुक्रवार निरीक्षण के दौरान  एफएसओ मुकेश प्रजापत एवं धर्मवीर रेगर ने लगभग 60किलोग्राम मात्रा में खाद्य पदार्थ  पनीर जो कि मेसर्स होटल सर्वोत्तम झाड़ोली में विभिन्न खाद्य सामग्री बनाने के काम में लिया जा रहा था , जिसे विक्रेता द्वारा सस्ती दरों पर पाटन गुजरात से  क्रय करना बताया  ।उक्त पनीर स्वाद में खट्टा एवं  खराब पाया गया, गत सप्ताह में टीम द्वारा गुजरात से लाया गया करीब 600 किलोग्राम से अधिक पनीर जप्त कर नष्ट करवाया गया था उक्त पनीर को टीम द्वारा मौके पर नमूनीकरण किया गया तथा नियमानुसार नष्टिकरण की कार्रवाई भी की गई एवं लिए गए  पनीर के नमूने जांच हेतु खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाये गए । जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जावेगी एवं हाईवे पर स्थित होटलों पर  लगातार निरीक्षण एवम छापेमारी कार्यवाही की अनवरत जारी रहेगी सीएमएचओ खराडी ने सभी खाद्य कारोबारीयो निवेदन किया है कि खाद्य सामग्री बनाने में उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग करने करे,स्वच्छता एवं हाइजीन का विशेष ध्यान रखें l खुले तेल ,मसाले इत्यादि नहीं बेचे l बिना फूड लाइसेंस खाद्य सामग्री का निर्माण ,भंडारण ,परिवहन या विक्रय नहीं करे । निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

  हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित हुई रैली जिला प्रशासन के अधि...