Sunday, 18 January 2026

श्री विश्वकर्मा सुथार (वंश) समाज संस्थान की आम सभा की बैठक संपन्न

 श्री विश्वकर्मा सुथार (वंश) समाज संस्थान की आम सभा की बैठक संपन्न




रमेश सुथार सिरोही


 सिरोही शहर में गोयली चौराहे के पास स्थित श्री विश्वकर्मा सुथार समाज के छात्रावास के सभागार में समाज के संस्थान श्री विश्वकर्मा सुथार (वंश) सुथार समाज संस्थान की वार्षिक आम सभा की बैठक संस्थान के अध्यक्ष श्री मंछाराम सुथार (पिंडवाड़ा) की अध्यक्षता में संपन्न हुई|

आज की बैठक में सुथार समाज के लगभग 325 सदस्यों की उपस्थिति रही| बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष महोदय एवं सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ| तत्पश्चात अध्यक्ष मंछाराम सुथार (पिंडवाड़ा) एवं उपाध्यक्ष दलाराम सुथार (सिरोही) के स्वागत संबोधन के बाद संस्थान के सचिव अमृतलाल सुथार (भूतगांव) ने संस्थान द्वारा छात्रावास एवं छात्रों के हित में वर्ष पर्यंत किये गए कार्यों का कार्यवृत प्रस्तुत किया एवं आगामी समय में संस्थान एवं छात्रों के हित में किये जाने वाले कार्यों के लिए उपस्थित सभी सदस्यों को जानकारी दी| तत्पश्चात संस्थान के कोषाध्यक्ष लालाराम सुथार (मंडवारिया) ने संस्थान का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसमें वर्ष में प्राप्त आय एवं व्यय का ब्यौरा दिया जिसका सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया|

 कार्यक्रम में मंच संचालन मुकेश सुथार (कालंद्री) ने किया|

इस अवसर पर कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण एवं संस्थान के पूर्व अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समाज के अन्य गणमान्य समाज बंधुओ की उपस्थिति रही|

 अंत में संस्थान के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को आज की शानदार एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न आम सभा के लिए धन्यवाद दिया|

No comments:

Post a Comment

वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित

 वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित रमेश सुथार सिरोही सिरोही जिले के ग्राम वराडा में श्री सोमन...