Sunday, 15 February 2026

वराडा में आचार्य कीर्ति प्रभ सूरी जी का भव्य स्वागत, दोनों समाजों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 वराडा में आचार्य कीर्ति प्रभ सूरी जी का भव्य स्वागत, दोनों समाजों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 रमेश सुथार वराडा




वराडा। ग्राम वराडा में आज प्रातःकाल आचार्य कीर्ति प्रभ सूरी (ठाना 3) के मंगल प्रवेश पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। गांव में धार्मिक माहौल के बीच जैन समाज एवं घांची समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मंगल प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ आचार्य श्री का अभिनंदन किया। घांची समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला, क्योंकि आचार्य श्री ने इसी समाज से दीक्षा ग्रहण की है। समाज के लोगों ने दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दोपहर में आयोजित प्रवचन में आचार्य श्री ने धर्म, संयम, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रदीप हरण ने बताया कि आचार्य श्री सायंकाल रायपुरिया के लिए विहार करेंगे तथा रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। इसके बाद वे मांडोली होते हुए जालोर की ओर प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लेकर आयोजन को सफल

No comments:

Post a Comment

वराडा में आचार्य कीर्ति प्रभ सूरी जी का भव्य स्वागत, दोनों समाजों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 वराडा में आचार्य कीर्ति प्रभ सूरी जी का भव्य स्वागत, दोनों समाजों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  रमेश सुथार वराडा वराडा। ग्राम वराडा में आज प्...