Saturday, 24 January 2026

"बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित "

 "बालिका  दिवस पर कार्यक्रम आयोजित "

रमेश सुथार सिरोही




--मिशन निदेशक एनएचएम जयपुर के दिशा निर्देशानुसार  24 जनवरी 2026 को एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर सिरोही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ.दिनेश खराड़ी के अतिथ्य में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम की थीम *बालिकाओं के सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य (Empowering Girls For a Bright Future)* पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

 डीपीसी पीसीपीएनडीटी  देव किशन छंगाणी, डीपीसी आशा  सी. आर. लोहार,एएनएमटीसी  प्रभारी श्रीमती सुनीता रानी,  प्रेमाराम डीईओ पीसीपीएनडीटी सेल , सुरेश कुमार परमार नर्सिंग ट्यूटर उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

 कार्यक्रम में *बेटियाँ अनमोल है* से सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाली बालिकाओं को  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  सिरोही के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

उसके पश्चात बालिका दिवस के उपलक्ष में *बेटी बचाओ की शपथ* दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित

 वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित रमेश सुथार सिरोही सिरोही जिले के ग्राम वराडा में श्री सोमन...