Monday, 10 August 2026

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

 हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन




जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित हुई रैली
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

सिरोही, 10 अगस्त। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को अहिंसा सर्किल से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक तिरंगा रैली का आयोजन हुआ।
तिरंगा रैली का नेतृत्व जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने किया। रैली में जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं आमजन ने सहभागिता की। रैली की शुरुआत अहिंसा सर्किल से हुई इसके पश्चात पैलेस रोड, सरजावाव दरवाजा, बस स्टैंड, राजमाता धर्मशाला होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। देश भक्ति गीतों के साथ हाथों में तिरंगा लिए बाइक रैली ने पूरे शहर को देश भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
    हम एक साथ हैं की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सभी के उत्साह पर खुशी जताते हुए राष्ट्र के सबसे बड़े पर्व 15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस से पूर्व दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लहराने, सदैव देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहने और आगामी दिनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।
इस दौरान डीएफओ अजीत उचोई, एएसपी किशोर सिंह चौहान, एसडीएम हरिसिंह देवल, सीओ मुकेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई सहित अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

  हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित हुई रैली जिला प्रशासन के अधि...