Thursday, 29 January 2026

नगर के नागेश्वर बस्ती में एक फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन

 नगर के नागेश्वर बस्ती में एक फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन 


तैयारियां जोरों पर, जनजागरण घर घर संपर्क के साथ व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ता, बड़ी बैठक हुई


रमेश सुथार सिरोही


 सकल हिन्दू समाज नागेश्वर बस्ती द्वारा राधिका कॉलोनी में आगामी एक फरवरी रविवार को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारीयो ने जोर पकड़ा है और इसके तहत विभिन्न तैयारियों के तहत घर-घर दस्तक देकर पीले चावल पत्रक आमंत्रण दे रहे हैं इसी प्रकार आयोजन की सफलता के लिए व्यवस्थाओं के तहत एक बड़ी बैठक में विभिन्न जिम्मेदारी तय की गई।




हिन्दू सनातन संस्कृति उसकी गौरवशाली परम्पराओं और उसके नैतिक मूल्यों से जोड़ने के प्रयासों के तहत संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में समग्र हिन्दू समाज में जन जागरण के निमित्त आयोजित देवनगरी सिरोही के नागेश्वर बस्ती जिसमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी, राधिका प्रथम व द्वितीय, शंकरपुरी कॉलोनी, रूपाली नगर, बजरंग नगर, आदर्श नगर, राज कॉलोनी, तुलसी नगर, नेहरू नगर, क्षेत्रपाल नगर समेत आसपास क्षेत्र के समाज परिवारों द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन की तैयारीयों को लेकर बड़ी बैठक का आयोजन गुरुवार देर रात्रि को हुआ। बैठक में बताया गया कि यह आयोजन सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता एवं सदभावना को बढ़ावा देगा। बताया कि इसका उद्देश्य समाज को संगठित करना और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 


तैयारीयों के तहत सम्मेलन स्थल की साफ सफाई, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में जोधपुर प्रांत महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख हरिकिशन काकड़, पाडीव आश्रम के संत 1008 मंगलपुरीजी महाराज सहित विद्वजनों व संतों का सानिध्य रहेगा।


महिला कलश यात्रा व  दोपहिया वाहन रैली निकलेगी -


सम्मेलन के प्रचार प्रसार की कड़ी में आयोजन से पूर्व 30 जनवरी को दोपहर  तीन बजे प्रचार प्रसार के साथ जन जागरण दुपहिया वाहन रैली नागेश्वर बस्ती के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। रैली हनुमानजी मंदिर से प्रारंभ होगी।  इसी प्रकार एक फरवरी को महिलाओं की विशाल कलश यात्रा दोपहर 3 बजे नागेश्वर मंदिर से हनुमानजी मंदिर तक निकाली जाएगी।


कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां -


सम्मेलन की सफलता और अधिकाधिक हिंदू समाज की जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ टोलिया बनाकर कर काम शुरू किया गया है। इसी प्रकार प्रचार प्रसार, अतिथि व संत स्वागत, भोजन प्रसादी, मंच साज सज्जा, रंगोली, टेंट डेकोरेशन,साउंड, सांस्कृतिक प्रोग्राम झांकी, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था सहित आवश्यक कार्यों के लिए बैठक में सर्वसम्मति से अलग-अलग टोली का गठन किया गया।

No comments:

Post a Comment

वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित

 वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित रमेश सुथार सिरोही सिरोही जिले के ग्राम वराडा में श्री सोमन...