Saturday, 31 January 2026

वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित

 वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित



रमेश सुथार सिरोही


सिरोही जिले के ग्राम वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला 31 जनवरी को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा भगवान महादेव की लिंगाकार को आकर्षक सजावट से सुशोभित किया गया।

मेले का आयोजन लाभार्थी श्रीमान चौहान सदवानसिंहजी दाता  परिवार, वराडा की ओर से किया गया। शनिवार प्रातः विधिविधान से मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई।




शोभायात्रा डीजे व ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। शोभायात्रा में मंगल गीत गाती महिलाओं की टोली तथा डीजे की धुन पर नृत्य करते युवा श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा।



कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

No comments:

Post a Comment

वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित

 वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित रमेश सुथार सिरोही सिरोही जिले के ग्राम वराडा में श्री सोमन...