Saturday, 18 October 2025

भाजपा जिला सिरोही की ओर से राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन पर भव्य स्नेह मिलान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 राज्यमंत्री देवसी जन्मदिन पर बोले : सिरोही की जनता ने मुझे तीन बार विधायक बनाया और जिससे दो बार मंत्री बना। सिरोही की जनता का हमेशा ऋणी रहूंगा।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीसी के माध्यम से जुड़कर राज्यमंत्री देवासी को जन्मदिन की बधाई दी।


भाजपा जिला सिरोही की ओर से राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन पर भव्य स्नेह मिलान कार्यक्रम आयोजित हुआ।




रमेश सुथार सिरोही

18 अक्टूबर 2025


भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही की ओर से पंचायतीराज व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के जन्मदिन पर पनिहारी गार्डन में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीसी के माध्यम से राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी और स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की । ओर कहा कि आप हमेशा की तरह जन सेवा के कार्य करते रहे।

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन राजपुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, जालौर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज पुरोहित मौजूद थे साथ ही तीर्थगिरी महाराज, लहर भारती, भजनाराम सहित कई साधु संतों, महात्माओं ने आशीर्वाद दिया।

इससे पहले सारणेश्वर महादेव मंदिर में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश व जिले में खुशीहाली की कामना की। साथ में राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन राजपुरोहित, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, कमलेश दवे, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी, डीसीए अध्यक्ष विक्रम देवासी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि युवा मोर्चा ने गोयली चौराह पर राज्यमंत्री देवसी का पुष्प वर्षा, माला पहनना कर भव्य स्वागत किया और तीन बत्ती चोराहा, अनादर चौराहा पर  किसान, महिला, ओबीसी मोर्चा ने स्वागत कर जुलुस की तरह कार्यक्रम स्थल पहुँचे। यहाँ पर सिरोही नगर मंडल ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्द किया गया।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने ही सिरोही वासियों, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोश उत्साह के साथ नारे लगाते हुए राज्यमंत्री देवासी का जन्मदिन पर स्वागत सत्कार किया। देवासी को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देने के लिए लोगों को ताता लगा हुआ था।


*सिरोही की जनता के लिए हमेशा जन सेवक बनकर कार्य करूंगा : राज्यमंत्री देवसी* 


राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसान सम्मन निधि के कार्यक्रम से वीसी के माध्यम से जुड़कर जन्मदिन की बधाई दी। उसके लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जैसलमेर में बस की अग्नि घटना पर मृत लोगों के लिए संवेदना व्यक्त की।  सिरोही की जनता का मुझे हमेशा अपार स्नेह मिला है जिससे सिरोही की जनता ने मुझे तीन बार विधायक बनाया और जिससे दो बार मंत्री बना। सिरोही की जनता का हमेशा ऋणी रहूंगा। सिरोही की जनता के लिए हमेशा जन सेवक बनकर कार्य करूंगा और विकास कार्यों में कोई कमी नही आने दूंगा। साथ ही राज्यमंत्री देवसी ने सिरोही वासियो को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यमंत्री देवासी ने भाजपा जिला सिरोही को जन्मदिन के अवसर पर भव्य, शानदार, जानदार कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई दी। भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मेहनत से इतना भव्य, शानदार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके लिए बहुत बहुत बधाई दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को जिला भाजपा की ओर से जन्मदिन की  बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की।

उन्होंने बताया कि सिरोही की जनता के स्नेह से ऐसे जनसेवक, सरल, कर्मवीर व्यक्तित्व वाले मंत्री देवासी मिले हैं। 

इस अवसर पर प्रदेशभर से गणमान्य लोग, जिलेवासी, प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधी, भाजपा जिले, मंडल व मोर्चे के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी व भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

भाजपा जिला सिरोही की ओर से राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन पर भव्य स्नेह मिलान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 राज्यमंत्री देवसी जन्मदिन पर बोले : सिरोही की जनता ने मुझे तीन बार विधायक बनाया और जिससे दो बार मंत्री बना। सिरोही की जनता का हमेशा ऋणी रहू...