Sunday, 6 July 2025

खत्री बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी

 खत्री बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी 



रमेश सुथार सिरोही


 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने जिले की कार्यकरणी का विस्तार किया। जिसमें भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के पद पर रोहित खत्री को नियुक्त किया।

खत्री पूर्व में जिला उपभोक्ता आयोग में सदस्य मनोनीत होने पर पांच वर्ष सेवाएं दी। पूर्व में भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक रहे। तीन बार जिला मीडिया प्रभारी के पद पर पार्टी का कार्य किया। जिलाध्यक्ष भंड़ारी ने चौथी बार पुनः भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी है। 

खत्री को जिला मीडिया प्रभारी पद पर  नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने बधाई देने लगे।

रोहित खत्री ने बताया कि संगठन ने जो दायित्व दिया उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी व जिम्मेदारी से निभाउंगा। संगठन हित में सदैव कार्य करूँगा। खत्री ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बनाने पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी व जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित

 वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित रमेश सुथार सिरोही सिरोही जिले के ग्राम वराडा में श्री सोमन...