Friday, 11 July 2025

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन का आंख, नाक और कान होता है : राज्यमंत्री देवसी



भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन का आंख, नाक और कान होता है : राज्यमंत्री देवसी


संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करना है : जिलाध्यक्ष डॉ भंड़ारी


भाजपा जिला कार्यकारिणी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।





रमेश सुथार सिरोही


सिरोही सर्किट हाउस में भाजपा जिला कार्यकारणी का स्वागत कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी के नेतृत्व व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, राष्ट्रीय व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी व विधायक समाराम गरासिया सानिध्य में हुआ।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारीयों कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन का आंख, नाक और कान होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की सभी योजनाएं हर गरीब तबके तक पहुंचे इसका सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है  आप सब जिले के पदाधिकारी हैं आप सबको कार्यकर्ताओ को साथ लेकर चलना है। 

राज्यमंत्री देवासी को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ स्तर पर सुना जाए। जिसमे जिले का पदाधिकारी भाग ले। हमे बूथ को मजबूत करना है प्रदेश जो भी कार्यक्रम आते हैं उन्हें बूथ स्तर तक करने है।

राष्ट्रीय व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने कहा कि जिले के पदाधिकारी को जो पद मिला है वह पद ना समझकर दायित्व मानकर कार्य करेंगे तो संगठन को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में जो कार्य हो रहे हैं वह हर वर्ग को सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनी तब भारत की अर्थव्यवस्था विश्व मे ग्याहरवें पायदान पर थी और आज विश्व में भारत चौथे पायदान पर हैं देश विश्व में अपनी धाक मनवा रहा है।

विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि भाजपा संगठन नहीं एक परिवार है परिवार में सबको साथ लेकर चलना होता है कोई नाराज हो तो उसे मनाना भी पड़ता है इसलिए हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और लोगों सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। 

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने कहा कि हम सब ने मिलकर जिले की यह टीम बनाई है ओर बहुत अच्छी टीम बनाई है जो बन गए वो कम है जो रह गए वह अधिक है क्योकि पद कम होते है, जो रह गए हैं उनको साथ लेकर कार्य करना है किसी से मनमुटाव नही रखना है और संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करना है हम सब कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है उन्होंने पूरी जिला कार्यकारणी  को बधाई व शुभकामनाएं दी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने रोहित खत्री बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही नवनियुक्त जिला पदाधिकारीयों का स्वागत राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, राष्ट्रीय व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी, विधायक समाराम गरासिया व जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने माला व दुपट्टा पहनाकर किया और कहा की यह ऊर्जावान टीम आने वाले चुनावों में बूथ स्तर तक मजबूती से कार्य करेगी और जिले में विकास के कार्यों को जनता तक ले जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, गणपतसिंह राठौड़, रामलाल रनोरा, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, छगन घांची, नारायण देवासी, नरपतसिंह राड़बर, प्रकाशराज रावल, दुर्गाराम गरासिया, जिला मंत्री नैनसिंह राजपुरोहित, पवन घांची, जीतू प्रजापत, श्रीमती सविता परमार, एडवोकेट हरजीराम चौधरी, अमराराम मेघवाल  सह कोषाध्यक्ष, हंसराज पुरोहित, प्रवक्ता  दीपेंद्र सिंह पिथापूरा, बाबूसिंह माकरोड़ा, गणपतसिंह निम्बोड़ा, हितेंद्र ओझा, जेताराम चौधरी,  हिम्मत छिपा, रितेश सिंह, श्रीमती नीलम राणा स्वागत का किया।

No comments:

Post a Comment

आबूरोड तहसील के कुई गांव में झोलाछाप नीमहकीम पर कार्रवाई, बिना डिग्री क्लिनिक चलाते पकड़ा; एफआईआर दर्ज, क्लिनिक सीज*

 *आबूरोड तहसील के कुई गांव में झोलाछाप नीमहकीम पर कार्रवाई, बिना डिग्री क्लिनिक चलाते पकड़ा; एफआईआर दर्ज, क्लिनिक सीज* रमेश सुथार सिरोही   ज...