Sunday, 13 July 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विप्र फाउंडेशन ज़ोन 1C की ओर से सम्मान

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विप्र फाउंडेशन ज़ोन 1C की ओर से सम्मान




रमेश सुथार सिरोही


विप्र फाउंडेशन ज़ोन 1C के प्रदेश अध्यक्ष टाइगर अशोक राजपुरोहित के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उनके जयपुर स्थित कार्यालय में जाकर सौजन्य सम्मान किया।


मुख्यमंत्री से हुई इस भेंट के दौरान समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद भी हुआ। विप्र समाज की एकता, शिक्षा, युवाओं के उत्थान एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं वरिष्ठ विधायक माननीय जोगेश्वरजी भी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और सान्निध्य में यह सम्मान समारोह और भी गौरवपूर्ण बन गया।


प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजपुरोहित ने बताया कि विप्र फाउंडेशन ज़ोन 1C लगातार समाज हित में कार्य कर रहा है और आने वाले समय में भी शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समरसता और संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

आबूरोड तहसील के कुई गांव में झोलाछाप नीमहकीम पर कार्रवाई, बिना डिग्री क्लिनिक चलाते पकड़ा; एफआईआर दर्ज, क्लिनिक सीज*

 *आबूरोड तहसील के कुई गांव में झोलाछाप नीमहकीम पर कार्रवाई, बिना डिग्री क्लिनिक चलाते पकड़ा; एफआईआर दर्ज, क्लिनिक सीज* रमेश सुथार सिरोही   ज...