Sunday, 9 March 2025

सिरोही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भव्य गर्मजोशी से हुआ स्वागत।



सिरोही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भव्य गर्मजोशी से हुआ स्वागत।



रमेश सुथार

सिरोही 9 मार्च।

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मदन राठौड़ का पहली बार सिरोही आगमन पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित व भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी के सानिध्य में भाजपा सिरोही नगर मंडल व कृष्णगंज ग्रामीण मंडल की ओर से अनादरा चौराहा स्थित जनसेवा कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। 

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का सिरोही व कृष्णगंज मंडल की ओर से कार्यकर्ता ने साफा व  माला पहनाकर गर्मजोशी से भारत माता की जय बोलते हुए स्वागत सत्कार किया। सिरोही नगर मंडल नेतृत्व में सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेंट की गई। सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ आत्मीयता से मिले।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सिरोही जिले से मेरा पुराना नाता रहा है प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले में सिरोही जिले का प्रभारी था सिरोही के कार्यकर्ताओं ने मुझे हमेशा स्नेह सम्मान दिया है जिसका सदैव आभारी रहूंगा। इस अवसर पर प्रधान हँसमुख मेघवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित, भूपेंद्र देवासी, नारायण देवासी, गोपाल माली,  चिराग रावल, कुंपाराम देवासी, लोकेश खंडेलवाल, जब्बरसिंह चौहान, नैनसिंह राजपुरोहित, गंगासिंह, हार्दिक देवासी, महेंद्र माली, प्रवीण राठौड़, बाबूसिंह, शंकरसिंह परिहार, मनी देवी, दमयंती डाबी, हेमलता पुरोहित, गीता पुरोहित, अनिल प्रजापत, सुनील गुप्ता, अजय भट्ट,  रामलाल मेघवाल, प्रकाश पटेल, महिपाल चारण,गोविन्द माली, भंवर माली, राजेन्द्र सिंह चौहान, ललित प्रजापत, कैलाश मेघवाल, दिनेश वैष्णव, लुंबाराम राणा,अमृत सुथार,, गोविंद सेनी, इंदरसिंह मकवाना, मनीष लखारा, हिम्मत छिपा, सोनिया, जितेंद्र गर्ग, नाथू देवासी, लोकेश देवासी, दिनेश माली, महेन्द्र सिंह परिहार भावाराम देवासी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

आज ही नशे से दूरी बनाएं, संतुलित भोजन अपनाएं और लिवर की नियमित जांच कराएं।

 "स्वस्थ लिवर के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना अधूरी" आज ही नशे से दूरी बनाएं, संतुलित भोजन अपनाएं और लिवर की नियमित जांच कराएं। रमेश...