जिले में भाजपा मनाएगी पूर्व मुख्यमंत्री राजे का जन्मदिन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा हर मंडल स्तर पर कायर्क्रम अयोजित होंगे।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर ग्रामीण विकास व पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटारामजी देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी व भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ रक्षा जी भंडारी के सानिध्य में सिरोही नगर मंडल में शनिवार को सुबह 10बजे रामझरोखा मैदान पर गायों को हरा चारा खिलाया जाएगा। उसके बाद 11बजे राजकीय जिला चिकित्सालय में फल वितरण किये जाएंगे। जिसमे भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व समस्त कार्यकर्ता अपेक्षित है।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार दोहपर 12बजे ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरएससेटी सिरोही में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं का सम्मेलन रखा गया है इस अवसर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
No comments:
Post a Comment