Wednesday, 20 December 2023

विनम्रता से प्रणाम कर 16 वी विधानसभा के प्रथम सत्र में प्रवेश किया"



"विनम्रता से प्रणाम कर 16 वी विधानसभा के प्रथम सत्र में प्रवेश किया"



सिरोही शिवगजं विधानसभा क्षेत्र से जनता द्वारा मिले प्रचण्ड जनमत से प्राप्त विजय होने पर आज 16 वी विधानसभा के प्रथम सत्र में विधायक ओटाराम देवासी ने वि स भवन को नमन करते हुए प्रवेश किया।


भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी के अनुसार विधायक देवासी ने क्षेत्र की जनता के लिए अपनी भावना प्रकट करते हुए बताया कि प्रदेश में अब डबल ईंजन की सरकार है इसलिए विकास कार्यो में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। 


विधायक देवासी ने कहा कि पूर्ववर्ती कोंग्रेस सरकार में उनके प्रतिनिधि पूर्व सी एम् सलाहकार के द्वारा क्षेत्र में  भय,भ्रष्ठाचार और तुस्टीकरण का वर्ताव किया था इसलिए आम जन में कॉन्ग्रेस सरकार और सलाहाकार की गलत नीतियों के चलते गहरा आक्रोश था इसीलिए सत्ता का परिवर्तन हुआ और अब बीजेपी राज में सबका साथ,सबका विस्वास और सबका विकास के तर्ज पर सत्ता चलेगी। 


उन्होंने यह भी विस्वास दिलाया कि सिरोही जिले की जनता के हित में सदन में वे आवाज उठाएंगे और उनकी ओर से विकास के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।


विधायक देवासी ने 16 वी विधानसभा मे पद और गोपनीयता की शफत ली।

No comments:

Post a Comment

उपमुख्यमंत्री बैरवा, सहकारिता मंत्री, दक, पंचायतराज मंत्री देवसी व प्रदेश महामंत्री सैनी का हवाई पट्टी पर हुआ स्वागत।

 उपमुख्यमंत्री बैरवा, सहकारिता मंत्री, दक, पंचायतराज मंत्री देवसी व प्रदेश महामंत्री सैनी का हवाई पट्टी पर हुआ स्वागत। रमेश सुथार सिरोही भाज...