Thursday, 13 March 2025

अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वरुण एकेडमी स्कूल में वार्षिकोत्सव 'सफर' मनाया गया

 पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे





जावाल नगर में स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वरुण एकेडमी स्कूल में वार्षिकोत्सव 'सफर' मनाया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा शानदार नृत्य कार्यक्रम एवं नाटक कार्यक्रमों का सुंदर मंचन किया गया।

          कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर रामवीर सिंह देवड़ा एवं गुरुदेव श्री शरणप्पा स्वामीजी महाराज के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

      विद्यालय के संचालक मुकेश सुथार ने बताया कि विद्यालय में वर्ष भर आयोजित की गई विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेता घोषित हुए तकरीबन 250 विद्यार्थियों को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरित किये गए, जिन्हें प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल रहे थे।

       कार्यक्रम में प्रस्तुत 'हलवा वाला आ गया, हवा हवाई एवं जीना यहाँ मरना यहां' कार्यक्रम प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया और तालियां बटोरी।

        

      कार्यक्रम में मंच संचालन राजू भांड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वर्षा प्रजापत, शैनी दान चारण, सेवाराम संत, कुलदीप चारण, भावना पुरोहित, उषा लोहार, सोनल प्रजापत, डिंपल लोहार, सारिका सुथार, रेशमा पुरोहित, रतनसिंह, विमल सुथार, रवि माली, अर्जुन रावल, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. ईश्वरसिंह,प्रदीप दवे, हर्षवर्धन सिंह एवं सैकड़ों अभिभावक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

आज ही नशे से दूरी बनाएं, संतुलित भोजन अपनाएं और लिवर की नियमित जांच कराएं।

 "स्वस्थ लिवर के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना अधूरी" आज ही नशे से दूरी बनाएं, संतुलित भोजन अपनाएं और लिवर की नियमित जांच कराएं। रमेश...