Sunday, 8 October 2023

सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का तृतीय चरण आज से....

सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का तृतीय चरण आज से..........


टीकाकरण से ड्राप आउट एवं लेफ्ट आउट रहे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगाये जायेंगे टीके.............                                                                      .........सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार



     सिरोही।रमेश सुथार 

-  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश कुमार ने बताया की सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का तृतीय चरण 09 अक्टूबर सोमवार से चालू होगा। मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान में टीकाकरण से ड्राप आउट एवं लेफ्ट आउट रहे बच्चों व गर्भवति महिलाओं को संबंधित टीके निःशुल्क लगाये जायेंगे।

                 सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का तृतीय चरण 09 अक्टूबर, 2023 को संचालित कर सूचीबद्ध लाभार्थियों को संबंधित टीके लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया अभियान के तहत् दूरस्थ गांव-ढाणियों, सघन कच्ची बस्तियों में टीकों से छूट रहे व वंचित बच्चों व गर्भवतियों महिलाओं की सूची तैयार कर ली गयी है एवं तैयार क्षेत्रवार माइक्रो प्लान के अनुसार टीके लगाये जायेंगे। अभियान में महिला बाल विकास विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।


                                                                                           

No comments:

Post a Comment

पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में हर्बल मेडिसिनल गार्डन विकसित

 पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में हर्बल मेडिसिनल गार्डन विकसित ◼️ औषधीय पौधों, फल व सब्जियों से बालिकाएं ले रहीं बहुआयामी लाभ ◼️ सात–आठ व...