Sunday, 13 January 2013

मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं राज्यपाल की शुभकामनाएं



जयपुर, १३ जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ,oa राजस्थान की राज्यपाल श्रीमती माग्र्रेट आल्वा ने प्रदेश के सभी नागरिकों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

मकर संक्रांति ऋतु परिवर्तन को इंगित करता है। इस दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाता है। यह त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है।
श्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार सामुदायिकता की भावना को आगे बढ़ाने के साथ-साथ हमारे सामाजिक परिवेश, सांस्कृतिक विविधता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर लोग सूर्य की आराधना करने के साथ ही दान-पुण्य तथा जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर अपनी श्रद्घा को अभिव्यक्त करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मकर संक्रांति की मूल भावना को आत्मसात कर देश-प्रदेश के विकास में अपनी सतत् भागीदारी का संकल्प लेना चाहिए।

सभी नागरिकों के सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए राज्यपाल श्रीमती आल्वा ने अपने संदेश में कहा है- ज्ज्त्यौहार हमारे जीवन में उत्साह, ताजगी और उल्लास लाते हैं, इसलिए त्यौहारों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए ताकि पूरे समाज का वातावरण सुखद व सौहार्दपूर्ण बना रहे।



No comments:

Post a Comment

भाजपा जिला सिरोही की ओर से राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन पर भव्य स्नेह मिलान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 राज्यमंत्री देवसी जन्मदिन पर बोले : सिरोही की जनता ने मुझे तीन बार विधायक बनाया और जिससे दो बार मंत्री बना। सिरोही की जनता का हमेशा ऋणी रहू...